एसएसवी का स्थापना दिवस मनाया गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्री सरस्वती विद्यालय का स्थापना दिवस व बाबू लक्ष्मी नारायण का स्मृति दिवस मंगलवार को विद्यालय परिसर में धूमधाम के साथ मनाया गया।
उत्तर प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, कालेज प्रबंधक समिति के प्रधान अशोक कुमार गुप्ता व सचिव अमित अग्रवाल, प्रबंधक सुधीर अग्रवाल आदि ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया और बाबू लक्ष्मी नारायण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अतिथियों ने कालेज के बड़े हाल के जीर्णोद्धार के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया।
कालेज प्रबंध समिति के सचिव अमित अग्रवाल छावनी वाले ने बताया कि बाबू लक्ष्मी नारायण द्वारा लगाया पौधा आज वट वृक्ष बन चुका है। उन्होंने विद्यालय की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चंद सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500



























