हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश महाविद्यालय शिक्षक संघ फुफुक्टा तथा मेरठ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ मूटा के आह्वान पर एस एस वी कालेज हापुड के शिक्षक अपनी विभिन्न मांगो को लेकर मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहे।
तथा शिक्षक धरना प्रदर्शन हेतु विश्वविद्यालय मुख्यालय मेरठ पहुंचे जिसमें शिक्षकों की मुख्य मांगों जैसे प्रोफेसर पदनाम दिया जाना, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, पी एच डी/एमफिल वेतनवृद्धि देने,पुरानी पेंशन बहाली हेतु, निशुल्क चिकित्सा सुविधा सहित 24 मांगों पर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन कुलपति को दिया गया। धरने में एस एस वी कालेज हापुड़ से डाॅ राहुल उज्जवल,डाॅ एस पी सिंह,डाॅ सुबोध कुमार शर्मा,डाॅ राहुल कुमार,डॉ विपिन कुमार, डाॅ दीपक कुमार, डाॅ विकास कुमार, डाॅ शरद कुमार सहित मेरठ तथा सहारनपुर मंडल से अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31





























