VIDEO: हापुड़ में निकली सपा की साइकिल यात्रा










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर गुरुवार को जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों हापुड़, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। सपाई साइकिल यात्रा से प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे थे। साइकिल यात्रा का आह्वान सपा प्रदेश हाईकमान ने किया था।
सपा के जिला कार्यालय पर हापुड़ में सपाई अपनी-अपनी साइकिल लेकर एकत्र हुए सपा के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार अपराध बढ़े हैं। महिलाओं का शोषण व उत्पीड़न बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही हैं।
सपा के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने झंडा दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। यह रैली बुलंदशहर रोड, चैनापुरी, पटना, जरोठी रोड, असौड़ा होते हुए पार्टी दफ्तर पर समाप्त हुई। साइकिल यात्रा में सपा के वरिष्ठ नेता संजय गर्ग, अनिल आजाद, पुरुषोत्तम वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!