हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में भारत के संविधान निर्माता भारत रतन बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती मनाई गई जहां उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर सपाइयों ने बाबा साहेब के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया. जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, एडवोकेट पुरुषोत्तम वर्मा, एडवोकेट बिलाल, शालू चौधरी, सनी पवार, श्याम आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























