हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): हापुड़ के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रुपम, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह व अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन की अध्यक्षता में गुरुवार को जनपद में खेल स्टेडियम के निर्माण को लेकर बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में खेलकूद की गतिविधियों को गति देना मेरी शीर्ष प्राथमिकता हैं। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से जिलाधिकारी ने अपने प्रस्ताव व ड्राइंग प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से असोडा में बन रहे मिनी स्टेडियम के निर्माण की संपूर्ण जानकारी ली। खेलकूद व युवा कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि धौलाना में भी खेल स्टेडियम बनाया जाना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में मंगलदलों का भी स्टेडियम के निर्माण की देखरेख के लिए सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में प्राप्त धनराशि से जिले का विकास ही किया जाए। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारीगण , अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बच्चों के दांतों में सड़न हैं तो अभी डेंटिस्ट से संपर्क करें: 7668219093































