हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय इबीएस बाबूगढ़ में स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन किया गया जहां प्राथमिक विभाग के छात्रों ने कैरम, लूडो आदि खेलों का आनंद लिया। इस अवसर पर छात्रों में उत्साह नजर आया जिन्होंने बढ़-चढ़कर खेलों में हिस्सा लिया। स्कूल की मुख्य अध्यापिका रितु शर्मा ने बताया कि बाल विकास मंत्रालय के निर्देश पर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना काल के दौरान छात्रों का रुझान मोबाइल की ओर बढ़ गया जिसे देखते हुए स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
आपको बता दें कि 17 से 28 अप्रैल के बीच स्कूलों में स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन किया जाना है। बाबूगढ़ में भी स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन हुआ जहां छात्रों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।




























