
दस्तोई संस्कार केंद्र पर खेल उत्सव आयोजित
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): शिक्षा भारती द्वारा संस्कार केंद्रों में खेल उत्सव का आयोजन गोयना ग्राम के संस्कार केन्द्र पर शुक्रवार को आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हापुड़ गौशाला के पूर्व महामंत्री राकेश माहेश्वरी रहे।
केन्द्र प्रभारी रविन्द्री और अध्यापिकाओं चीनू एवं चिंकी को स्टॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
केन्द्र पर बच्चों की रुचि जागृत करने हेतु एक हॉप्सकॉप एवं एक बड़ा सांप -सीढ़ी गेम भेंट किया गया।
बच्चों ने इन गेमों का पूरा पूरा आनंद लिया। सभी बच्चों को बिस्कुट,नमकीन आदि कन्फेशनरी के पैकेट भेंट किए।
अन्त में मुकेश कुमार तोषनीवाल ने बच्चों को मेहनत कर पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। बच्चों को नेहरू के विषय में जानकारी दी गई। फैंसी ड्रेस में नेहरू जी का स्वरूप धारण किया ।एवं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा कार्यक्रम को रुचिकर बनाया। इस कार्यक्रम में रविन्द्री, चिंकी एवं चीनू का विशेष योगदान रहा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





























