
विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज ऊर्जा और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत चार हाउस – द्रोण, बोस, कलाम और ध्यानचंद की शानदार मार्च पास्ट से हुई, जिसमें अनुशासन, एकता और खेल भावना का प्रदर्शन किया गया।
स्पोर्ट्स कैप्टन आकाश तोमर और श्रेया शुक्ला ने मार्च पास्ट का नेतृत्व किया, उनके पीछे हाउस कैप्टन थे। निदेशक नदीश गुप्ता और प्रिंसिपल एन पी सिंह ने रंगीन गुब्बारे छोड़कर खेल महोत्सव का उद्घाटन किया।
इस आयोजन में एथलेटिक्स, हर्डल रेस, वॉलीबॉल, शॉट पुट, लोंग जंप और मॉम-एंड-किड रेस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल हैं। अध्यक्ष जनार्दन गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व पर जोर दिया।
खेल महोत्सव फिटनेस, परिश्रम और उत्कृष्टता का उत्सव है, जो छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देता है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706

























