हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के सेंट एंटोनी सीनियर सेकेंड्री स्कूल ततारपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत हुई जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज सरधना की प्रधानाध्यापक सिस्टर मीणा नायडू रही। प्रतियोगिता का आगाज विद्यालय के छात्रों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया जिसके पश्चात छात्रों ने योगा कर सूर्य नमस्कार किया। पहले दिन छोटी कक्षाओं के छात्रों ने फनी गेम खेलें। साथ ही फ्रॉग, रस्सा खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
यहां आए अभिभावकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं भी समय-समय पर आयोजित होनी चाहिए। इस दौरान छात्रों में उत्साह देखने को मिला।
पहले दिन नर्सरी से कक्षा तृतीय तक छोटे-छोटे बच्चों की 30 मीटर, 50 मीटर कंगारू तथा मेढ़क रेस हुई। इस प्रतियोगिता में छात्रों के साथ-साथ उनके परिजन भी अपने-अपने बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित रहे।




























