
दिव्यांगजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिता
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0, लखनऊ से दिव्यांगजन के लिए एक खुशखबरी है कि माह अक्टूबर 2025 में दिव्यांग बच्चों हेतु विशेष खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इस प्रतियोगिता में प्रस्तावित खेलों का विवरण निम्नवत् है-1-रेस (100 मी0 की दौड)़, 2-रेस (व्हील चेयर रेस), 3-रेस (ट्राइसाईकिल रेस), 4-गोला फेंक, 5-भाला फेंक, 6- लम्बी कूद, 7-ऊॅची कूद, 8-रस्साकशी, 9- म्यूज़िकल चेयर्स, 10-डिसकस थ्रो, 11-जूडो कराटे, 12-हैण्डबाल, 13-योगासन, 14-शतरंज, 15-कबड्डी, 16-क्रिकेट, 17-खो-खो, 18-बैडमिंटन, 19- टेबल टेनिस, 20-भारोत्तोलन, 21-तीरंदाजी, 22-अन्य खेल का नाम जिसमें प्रतिभागी टीम इच्छुक हो ऐसे लाभार्थी जो खेल-कूद में प्रतिभाग करना चाहते है, तो वह अपना नाम कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कमरा नम्बर 16 विकास भवन हापुड़ में दर्ज करा सकते है।
































