हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के अन्तर्गत दुल्हैंडी पर्व पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की जानें चली गई। पुलिस ने मुकद्दमे दर्ज कर कार्रवाई शुरु की हैं।
थाना बहादुरगढ़ के गांव महना में स्याना रोड पर दुल्हैंडी के दिन एक बाइक ने एक ग्रामीण की जान ले ली। पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया हैं।
पुलिस ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ के गांव अल्लीपुर का सुखवीर सिंह कहीं जा रहा था कि एक बाइक ने उक्त स्थान पर उन्हें टक्कर मार दी जिस कारण सुखवीर सिंह घायल हो गया। घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे आदित्य कुमार ने बाइक चालक बब्लू गांव डेहरामपुर थाना बहादुरगढ़ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
इसके अतिरिक्त गांव खेरा में एक बुलैनो कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी जिस कारण थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव शाहपुर चौधरी के राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार प्रिंस घायल हो गया।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























