अपराधियों को दंडित कराने के लिए आपरेशन कनविक्शन को गति
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में जनपद हापुड में चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन अभियान को और तेज गति प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार की रात पुलिस लाइन के सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाप्रभारी, विवेचकों व थानों पर नियुक्त आईजीआरएस मुंशी तथा अभियोजन अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की और अभियान को गति प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चिन्हित विवेचनाधीन/विचाराधीन अभियोगों के संबंध में तथा न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन/वारंट/आदेशिकाओं की समय से शत-प्रतिशत तामील एवं न्यायालय में लंबित मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर न्यूनतम समय में आरोपियों को सजा दिलाये जाने तथा आगामी श्रावण शिवरात्रि/कांवड़ यात्रा की तैयारियों व आईजीआरएस सन्दर्भों की समीक्षा के साथ-साथ बिंदुवार अपराधों की समीक्षा कर अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधी अपराधी होता है,उसके साथ रियायत नहीं बरतनी है।पुलिस का उद्देश्य अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना है। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र भी उपस्थित थे।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर






























