
प्लाईवुड फैक्ट्री में निकले स्पेक्टेकल कोबरा सांप को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबागढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के पास रसूलपुर गांव के सामने मंगलवार को एक साढे चार फीट लंबा सांप निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर सर्प मित्र सतेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के पश्चात सांप को पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला मंगलवार का है जब प्लाईवुड फैक्ट्री में स्पेक्टेकल कोबरा सांप देख लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में सत्येंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी मशक्कत के पश्चात सांप को आखिर पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

























