हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नवरात्रि के अंतिम दिन चंडी मैय्या की पालकी यात्रा बेहद भव्य निकाली गई। इस दौरान पालकी को मोर के पंखों से सजाया गया जो बेहद आकर्षक लग रही थी। वहीं मां काली की झांकी इस अवसर पर आकर्षण का केंद्र बनी रही। हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित मां चंडी मंदिर से प्रारंभ हुई पालकी यात्रा राजेंद्र नगर, राधापुरी, विवेक विहार से होते हुए चंडी मंदिर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। नवमी के अवसर पर मां चंडी का विशेष श्रंगार किया गया। इस दौरान मां के भजनों पर भक्त खुद को नृत्य करने से रोक न सके।
पालकी पर लगा मोर पालकी की शोभा बढ़ा रहा है जिससे दूर से ही भक्तों को यात्रा के दर्शन हो रहे थे। विशेष रुप से सजाई गई पालकी को देखने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन करने पहुंचे और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने कामना की कि नवरात्र जल्द आए और मां उनके घर पधारे। इस अवसर पर महंत रविंद्र पोपट, अखिल अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, महेश ट्याला, विनीत, मनु गर्ग आदि उपस्थित रहे।




























