हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रेलवे प्रशासन ने कार्तिक मेले के चलते 19 नवंबर को विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने गाजियाबाद से गढ़मुक्तेश्वर तक यात्रियों के लिए एक मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन दोनों से एक फेरा लगाएगी। गाजियाबाद, साहिबाबाद, हापुड़ आदि क्षेत्रों के लिए लोग इस ट्रेन से गंगा स्नान करने कार्तिक मेले में पहुंच सकेंगे। यह ट्रेन 19 नवंबर को सुबह 9:00 बजे गाजियाबाद स्टेशन से रवाना होगी जो कि 10:00 बजे हापुड़ स्टेशन पहुंचेगी और 11:00 बजे गढ़मुक्तेश्वर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2:00 बजे गढ़ से रवाना होकर हापुड़, पिलखवा के रास्ते शाम 4:00 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर वापस पहुंचेगी। यात्रियों के लिए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

























