
विकास दर में वृध्दि हेतु उद्योगों की पहचान के लिए विशेष सर्वे
हापुड,सूवि (ehapurnews.com):जनपद हापुड के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उ०प्र० की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचानें का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने विस्तृत रोडमैप तैयार किये हैं, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में विकास दर को बढ़ाना शामिल है, जिसके तहत विभिन्न प्रकार के सर्वे (PLFS एवं ASUSE) होंगे जो जुलाई 2025 से जून 2026 तक कराये जायेंगे।
यह सर्वेक्षण कार्यक्रम प्रदेश में समस्त जनपदों में ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय भारत सरकार द्वारा चयनित प्रतिदर्श इकाईयां (FSU) में सम्पन्न किया जाना है।
इस कार्य को संपादित करने हेतु नियोजन विभाग को उत्तरदायित्व सौंपा गया है। इस सर्वे का कार्य शासन द्वारा चयनित कम्पनी GA Digital webword Pvt.Ltd के सर्वेक्षकों/पर्यवेक्षकों द्वारा किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सर्वे में निरीक्षण का कार्य जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के कार्मिकों द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के आंकड़ों से जनपद में रोजगार व बेरोजगारी, उद्यमों की स्थिति, पर्यटन की स्थिति और चिकित्सा सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की जायेगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील भी की इस महत्वपूर्ण सर्वे में सर्वेक्षकों को सही जानकारी उपलब्ध करायें, जिससे कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में सभी का सहयोग प्राप्त हो सके। इसके साथ ही सर्वेक्षण कार्य के लिये सर्वेक्षक एवं पर्यवेक्षक की ग्रामीण क्षेत्र की इकाई के लिये खण्ड विकास अधिकारी एवं नगरीय क्षेत्र की इकाई हेतु नगर पालिका परिषद / नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों के सहयोग की अपेक्षा है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























