हापुड़ के गांवों की सात सड़कों पर चलेगा विशेष मरम्मत कार्य
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ग्रामीण इलाकों में यातायात सुगम बनाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग जनपद हापुड़ की सात मार्गों पर विशेष मरम्मत अभियान चलाएगा जिस पर करीब 81.70 लाख रुपए खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग ने विशेष मरम्मत कार्य हेतु टेंडर मांगने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
ये सात मार्ग है जिन पर विशेष मरम्मत कार्य शुरु होगा।
1.मेरठ बदांयू मार्ग से हरसिंगपुर के शेष भाग मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य
2.मरेठ बदांयू मार्ग रा.मा. 235 से नवादा मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य
3.मेरठ बदांयू मार्ग से नवादाय मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य
4.हापुड़ बुलंदशहर मार्ग से अब्दुल्लापुर मोढ़ी मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य
- मेरठ बदांयू मार्ग से मुर्शदपुर मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य
6.मवाना किठौर हापुड़ मार्ग से असौड़ा सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य
7.बड़ौदा सिहानी से सालेपुर सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य
विभागीय सूत्रों के अनुसार विशेष मरम्मत कार्य हेतु प्रक्रिया मार्च के अंत तक पूरी हो जाएगी। और कार्य पूर्ण करने की अवधि एक माह है। ग्रामीणों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने इलाके में कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान रखे। विभाग ने भरोसा जताया है कि ग्रामीण इलाकों में सड़कों व सम्पर्क मार्गों की मरम्मत से यातायात सुगम होगा।
GPS tracker , CCTV कैमरे लगवाने के लिए कोल करें: 8979003261, 8126293996 पर

































