हापुड,सूवि(ehapurnews.com):नगर निकाय निर्वाचन- 2023 में नगर पालिका परिषद पिलखुवा, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, नगर पंचायत बाबूगढ़ के अध्यक्ष एवं सदस्य पद का निर्वाचन लड़ने वाले सभी व्यक्तियों व /उम्मीदवारों के लिए यह खास खबर है। निर्वाचन परिणाम घोषणा के तीन माह के अन्दर निर्वाचन में किए गए व्यय का विवरण एवं जमानत धनराशि वापसी का प्रार्थना पत्र जमा करना होता है। उक्त निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए व्यय लेखा रजिस्टर एवं जमानत धनराशि वापसी का प्रार्थना पत्र जमा करने की तिथि 12-08-2023 को समाप्त हो रही है। अतः निर्वाचन में खर्च किये गये व्यय विवरण का व्यय लेखा रजिस्टर एवं जमानत धनराशि वापसी का प्रार्थना पत्र दिनांक 12-08-2023 तक वरिष्ठ कोषाधिकारी हापुड़ के कार्यालय में जमा करा दे। यदि उक्त अवधि तक निर्वाचन में खर्च किये गये व्यय विवरण का व्यय लेखा रजिस्टर एवं जमानत धनराशि वापसी का प्रार्थना पत्र जमा नहीं किया जाता है तो जमानत धनराशि जब्त करने की कार्यवाही की जायेगी जिसके लिए सम्बन्धित व्यक्ति/उम्मीदवार स्वयं जिम्मेदार होंगे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























