हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायाधीश, हापुड़ के निर्देशानुसार दिनांक 03 जुलाई 2022 (रविवार) को आरबिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसके संबंध में माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / माननीय जनपद न्यायाधीश, हापुड़ की अध्यक्षता में समस्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हापुड़ के साथ बैठक आहूत की गई। डा० रीमा बंसल, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत / अपर जिला जज हापुड़ के द्वारा बैठक का संचालन किया गया। नोडल अधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि विशेष लोक अदालत में आरबिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / माननीय जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी के द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त सम्मानित अपर जनपद न्यायाधीश अधिकारीगण के साथ विचार विमर्श कर आगे की कार्ययोजना तैयार की गई साथ ही संबंधित पीठासीन अधिकारीगण जिनके न्यायालय में आरबिट्रेशन के निष्पादन वाद लंबित है उन्हें उक्त विशेष लोक अदालत दिनांकित 03.07.2022 में अधिक से अधिक निष्पादन वादों को निस्तारित करने के निर्देश भी दिये गये।


























