हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/माननीय जनपद न्यायाधीश, हापुड़ के निर्देशानुसार दिनांक 29 मई 2022 (रविवार) को आरबिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा हैं। डॉक्टर रीमा बंसल, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला जज, हापुड़ के द्वारा अवगत कराया गया कि विशेष लोक अदालत में आरबिट्रेशन के निष्पादन के संबंध संबंध में आज दिनांक 23 मई 2022 को जनपद न्यायाधीश बृजेंद्र मणि त्रिपाठी के द्वारा समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण के साथ विचार विमर्श कर आगे की कार्ययोजना तैयार की गई तथा पुलिस अधीक्षक हापुड़ के उत्तक लोक अदालत के नोटिसो की अभिलंब तामीला हेतु किसी नोडल अधिकारी को नामित किए जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया साथ ही संबंधित पीठासीन अधिकारीगण जिनके न्यायालय में आरबिट्रेशन के निष्पादन वाद लंबित हैं उन्हें ऊतक विशेष लोक अदालत दिनांक 29 मई 2022 में अधिक से अधिक निष्पादन वादों को निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
निशाने बाजी के लिए FREE TRIAL: 7668494749




























