हापुड़, सीमन/अशोक तोमर, अमित कुमार (ehapurnews.com): अंबेडकर जयंती को लेकर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। वहीं हापुड़ के मेरठ तिराहा और बाबूगढ़ छावनी के अंबेडकर चौराहा पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर विशेष लाइटिंग की गई है, फूलों से सजाया गया है। रात भर लोगों ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ सेल्फी भी ली।
डॉ. अंबेडकर जयंती को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह है। हापुड़ के मेरठ तिराहा पर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नौजवानों ने कड़ी मेहनत के बाद रोशन किया है। लोगों का दावा है कि युवाओं ने पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अधिक लाइटिंग की है।
विशेष लाइटिंग के साथ-साथ प्रतिमा स्थल पर लगे फव्वारे ने रौनक और बढ़ा दी है। वहीं पुलिस द्वारा की गई की व्यवस्था की भी लोग प्रशंसा कर रहे हैं। बाबूगढ़ की बात करें तो यहां भी डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर विशेष लाइटिंग के साथ-साथ फूलों से सजाया गया है। रविवार 14 अप्रैल आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। ऐसे में शनिवार को भी प्रतिमा स्थल पर लोग पहुंचे और बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ सेल्फी ली।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400




























