हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित वृद्धाश्रम में गौरैया बचाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सजाए गौरैया के कृत्रिम घरों को वृद्धाश्रम में लगवाया गया।
जहाँ एक ओर यह घर वृद्धाश्रम के आस-पास आशियाना तलाशती गौरैया को आश्रय देंगी वहीं वहाँ आने जाने वाले लोगों को इस अभियान के बारे में जानने और जुड़ने की ओर प्रेरित करेंगे।
टीम के सदस्यों डॉ०रेणु देवी,दिनेश कुमार,प्रीति यादव,चारु यादव,अनन्या सिंह,शीतल सैनी,तान्या यादव ने सभी बुजुर्गों से उनकी प्यारी चिड़िया गौरैया से संबंधित बातें और अनुभव जाने व गीत संगीत के साथ एक ख़ुशनुमा वातावरण बना दिया।वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने गौरैया को बचाने के इस प्रयास के लिए टीम के सभी सदस्यों को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























