हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शनिवार को एक प्रेस वार्ता में भीड़ जुटने की शिकायत पर हापुड़ कोतवाली पुलिस फ्री गंज रोड पर स्थित सपा जिला कार्यालय पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर कार्यकर्ता रफूचक्कर हो गए और खुद को बचाने में जुट गए। दरअसल समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने शनिवार को फ्री गंज रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान कई कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस को शिकायत मिली की प्रेस वार्ता में सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस भी कार्यालय पहुंच गई और पूछताछ की और संतुष्ट होकर वापस लौट गई।
ब्रेनवेवस इंटरनेशनल स्कूल ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606

























