👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समाजवादी लोहिया वाहिनी जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष पीयूष मंडोठिया वाल्मीकि नें मंगलवार को हापुड़ में कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने में जुटे है।
उन्होंने दावा किया कि मतदाता प्रदेश की भाजपा सरकार से नाराज हैं और वह पूरी तरह सत्ता बदलने के मूड में है। विधान सभा-2022 के चुनाव को फतह करके सपा सत्ता में आएगी और अखिलेश फिर से मुख्यमंत्री होंगे।
उन्होंने मजीदपुरा के युसूफ राजा को वाहिनी का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मौके पर संदीप कुमार, कुनाल मंडोठिया, जुल्फीकार, अरमान, शाहरुख सैफी आदि उपस्थित थे।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:



























