हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तैनात दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। मामले की जांच जारी है। सूत्रों ने बताया कि मामला प्लॉट पर अवैध कब्जे से जुड़ा है। गढ़ निवासी एक व्यक्ति का प्लॉट कोतवाली रोड पर है। वह कुछ दिन पहले मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गया था। जब वहां से लौटा तो देखा कि उसके प्लॉट पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया है जिसके बाद उसने सोमवार को पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जहां एक युवक ने दरोगा विपिन कुमार से अभद्रता की। वह युवक को कोतवाली ले आए। इसके बाद लोगों ने चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ज्ञानंज्य सिंह ने चौकी प्रभारी को फिलहाल लाइन हाजिर कर दिया गया है।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437



























