👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बहादुरगढ़ थाने में तैनात हेड मोहर्रिर को लाइन हाजिर कर दिया है। फरियादियों से अभद्रता के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से शिकायत की गई थी कि फरियादियों से हेड मोहर्रिर कौशल कुमार अभद्रता करता है। शिकायत के बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ हापुड़ को सौंपी। जांच के दौरान आरोप सत्य पाए गए। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने हेड मोहर्रिर को लाइन हाजिर कर दिया है।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246
आकाश जैन की ओर से पर्युषण दशलक्षण पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं


































