एसपी ने पुलिसकर्मियों संग खेली होली
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन में मंगलवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मी संग जमकर होली खेली और एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। सोमवार को हापुड़ जनपद में होली का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के पश्चात पुलिस कर्मी और अधिकारियों पर होली का रंग चढ़ गया जिन्होंने फ़िल्मी गानों पर जमकर डांस भी किया। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गाने गाकर समा बांध दिया और पुलिस कर्मियों के साथ कीचड़ में भी होली खेली। होली मिलन समारोह के दौरान एसपी को अपने बीच देख पुलिस कर्मियों की खुशी का ठिकाना न रहा।

हापुड़ की पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी एकत्र हुए और तिलक के साथ होली के पर्व की शुरुआत हुई। धीरे-धीरे गुलाल के रंग में माहौल रंग गया और सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। गुजिया की मिठास के साथ होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा, हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल, सर्किल ऑफिसरों, थाना प्रभारियों, दरोगाओं समेत पुलिसकर्मी एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते नजर आए और फिल्मी गानों व ढ़ोल पर डांस करते हुए दिखे।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400



























