👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नवरात्रि और रमजान के चलते हापुड़ पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी के चलते हापुड़ की रेलवे रोड पर पुलिस ने पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस बल के साथ मैदान में उतरकर कानून व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस ने इस दौरान सड़क पर धूम रहे लोगों और व्यापारियों से बात कर सुरक्षा का वादा किया और शहर में शांत बनाए रखने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
































