हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मंगलवार की देर शाम हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया व अन्य पुलिसकर्मी तथा अधिकारी उपस्थित रहे। आगामी नगर निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने क्षेत्र में गश्त की।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आगामी नगर निकाय चुनाव तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हापुड़ के गोल मार्केट, अतरपुरा चौराहा व अन्य मार्गों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



























