हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार की देर शाम बाबूगढ़ के कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश दिए। पुलिस बल के साथ उतरे हापुड़ के कप्तान ने बीबी नगर मार्ग पर पैदल पेट्रोलिंग की। इसके बाद बाबूगढ़ थाने का निरीक्षण भी किया। कांवड़ मार्ग से गुजरने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा। एसपी ने बाबूगढ़ के मुख्य चौराहे व अन्य क्षेत्रों का भी जायजा लिया। इस दौरान हापुड़ क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया, बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार व पुलिस बल मौजूद रहा।

























