हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धार्मित भावनाएं भड़काने के आरोप में जेल भेजे गए सपा के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।
सूत्रों के अनुसार पुलिस, प्रशासन सपा नेता की कुंडली खंगाल रहा है। हापुड़ के फ्रीगंज रोड पर जिला पंचायत मार्किट में सपा का दफ्तर है, जो तेजपाल प्रमुख के स्वामित्व मे है। प्रशासन यह खंगालनें में जुटा है कि तेजपाल प्रमुख को दुकान आवंटन प्रक्रिया में नियमों का पालन किया गया है अथवा नहीं है। इसके अतिरिक्त सम्पत्ति व आय स्त्रोत की भी जानकारी जुटा रहा है। जिला पंचायत मार्किट में दुकान आवंटन प्रक्रिया में खामी पाई गई तो कार्रवाई सम्भव है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























