👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के समाजवादी पार्टी के नेता सैफई पहुंचे और शिवपाल यादव से मुलाकात की। मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। हापुड़ से पहुंचे सन्नी जैन सर्राफ ने हापुड़ नगर पालिका परिषद के लिए चेयरमैन पद का टिकट मांगा और वरिष्ठ नेताओं को एक पत्र सौंपा। इस दौरान श्यामसुंदर, संजय गर्ग, ललित सिंह, पीयूष मंढोतिया, पुरुषोत्तम वर्मा, बिलाल, संजय गहलोत, रूपेश पंडित, फारुख प्रधान, गफ्फार खान आदि मौजूद रहे।

























