👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में ब्राह्मण समाज के लोगों ने रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका और उनके द्वारा की गई टिप्पणी का विरोध किया। ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी राजपूताना इंटर कॉलेज के पास इकट्ठा हुए और स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा की गई टिप्पणी पर विरोध जताते हुए पुतला फूंका। इस दौरान जिलाध्यक्ष पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रितु मिश्रा, राजनाथ, ललित कौशिक, शिवम शर्मा, तुषार शर्मा, नितिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL ADMISSIONS OPEN 2023-2024 CALL NOW :- 828282 7731





























