सपा नेता ललित सिंह ने व्यापारी आयोग गठन की मांग उठाई, अखिलेश यादव ने बताया बहुमूल्य सुझाव












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विधानसभा चुनाव में भले ही अभी समय है लेकिन इसकी तैयारी शुरू हो गई हैं। ऐसे में सपा नेता एडवोकेट ललित सिंह ने व्यापारियों के हित से जुड़ा एक सुझाव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा और मांग की कि यदि समाजवादी पार्टी की सरकार आती है तो व्यापारियों के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
समाजवादी पार्टी के नेता ललित सिंह एडवोकेट (सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी) ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर व्यापारियों के हित के लिए व्यापारी आयोग गठन करने की मांग की थी। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे एक बहुमूल्य सुझाव देते हुए ललित सिंह एडवोकेट को पत्र लिखा और कहा कि आने वाले चुनाव में प्रदेश में यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। एडवोकेट ललित सिंह ने बताया कि 2027 को लेकर पार्टी तैयारी में जुट गई है। समाजवादी पार्टी अक्सर लोगों के हित में कार्य करती है और आगे भी करती रहेगी। व्यापारियों का उत्पीड़न व शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!