हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर गुरुवार को हापुड़ देहात क्षेत्र के कोटला सादात पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ एसएन वैभव पांडे व अन्य पुलिसकर्मी अधिकारी मौजूद रहे. आपको बता दें कि मोहर्रम पर निकलने वाले जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं. ऐसे में दीपक भूकर ने स्वयं जाकर हालातों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. एसपी ने क्षेत्रवासियों से बातचीत भी की और इलाके में शांति बनाए रखने की सभी से अपील की.























