
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां फरियादियों की फरियाद को सुना गया। इस दौरान अधिकारियों ने समस्याओं का गुणवत्ता के साथ निस्तारण पर जोर दिया। साथ ही समय सीमा के भीतर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिए। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने थाना हाफिजपुर में फरियादों की फरियाद को सुना। एएसपी विनीत भटनागर ने थाना सिंभावली में आए हुए फरियादियों की फरियाद को सुना। बाबूगढ़ थाने में भी फरियादियों की फरियाद सुनी गई जहां लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे। अन्य थानों में भी थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां पहुंचे फरियादियों की फरियाद को सुना गया। अधिकारियों ने समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में


























