Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में राहगीरों की सुविधा को देखते हुए पांच सड़कों के मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य शीघ्र होगा. इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है.
बता दें कि 21 लाख की लागत से गंगनहर से हैदरपुर मार्ग पर मरम्मत और नवीनीकरण, 12 लाख 70 हजार रुपए की लागत से माधोपुर मौजमपुर संपर्क मार्ग पर मरम्मत के साथ नवीनीकरण, 13 लाख 50 हजार की लागत से पुलड़ी मार्ग पर मरम्मत कार्य, 12 लाख की लागत से गढ़मुक्तेश्वर के राज्य मार्ग, प्रमुख जिला मार्ग और अन्य जिला मार्गो को गड्ढामुक्त किया जाएगा. इसके साथ ही 18 लाख की लागत से हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकासखंड के कई ग्रामीण मार्गो को गड्ढा मुक्त करने की तैयारी विभाग में कर ली है. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने वाली है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288




























