हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सोनाली फोगाट की मौत के बाद सोमवार को उनकी बेटी यशोधरा ने गमगीन माहौल में अस्थियां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी पहुंचकर अस्थियां विसर्जित की.
गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सोनाली फोगाट की मौत के बाद सोमवार को उनकी बेटी यशोधरा ने गमगीन माहौल में अस्थियां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बृजघाट पहुंचकर गंगा में विसर्जित की। इसके बाद गढ़मुक्तेश्वर तीर्थ नगरी में अपने पुरोहित के घर पहुंच सोनाली फोगाट का वंशावली में नाम दर्ज कराया।
सोमवार को तीर्थ नगरी बृजघाट में यूट्यूबर सोनाली फोगाट की अस्थियां उनकी बेटी ने गंगा में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विसर्जित की। हरियाणा के गांव हरिता निवासी सोनाली फोगाट की करीब एक सप्ताह पूर्व गोवा में मौत हो गई थी जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव में लाकर दाह संस्कार किया गया था। सोमवार को उनकी पुत्री यशोधरा फोगाट अपने परिजनों के साथ अस्थियां लेकर तीर्थ नगरी बृजघाट पहुंचीं।
पंडित मनीष शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई। पूजा अर्चना के बाद नाव में बैठकर गंगा की मध्य धारा में उनकी पुत्री ने मन आंखों से अस्थियां विसर्जित की। अस्थियां विसर्जित करने के बाद उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर अपनी मां की शांति के लिए गंगा मैया से प्रार्थना की। अस्थियां विसर्जित कर गंगा मां की पूजा की। उसके बाद वह अपने तीर्थ पुरोहित के यहां सोनाली का नाम वंशावली में दर्ज करा दिया गया।

ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























