बृजघाट, सीमन (ehapurnews.com): यदि आप सावन मास की सोमवती अमावस्या के दिन बृजघाट गंगा तट पर स्नान करने की मन में ठाने है तो स्थगित कर दें क्योंकि पुलिस की इतनी कड़ी व्यवस्था है कि आप शायद ही गंगा तट तक पहुंच पाए।
सोमवती अमावस्या 20 जुलाई को है। उपजिला मैजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि कोविड-19 वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा कदम उठाए हैं ताकि लोगों की भीड़ गंगा तट पर एकत्र न हो सकें। उन्होंने बताया कि बृजघाट को चारों ओर से सील किया गया है और सैक्टर मैजिस्ट्रेट, पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई है और निषेधाज्ञा 144 लागू है।
इन्हें रहेगी छूट:
अंतिम संस्कार व अस्थि विसर्जन के लिए पहुंचने वाले गिने-चुने लोगों को ही गंगा तट तक पहुंचने की छूट रहेगी।

नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:

























