प्राथमिकता पर करें किसानो की समस्याओं का निस्तारण










प्राथमिकता पर करें किसानो की समस्याओं का निस्तारण
हापुड़(सू0वि0)(ehapurnews.com):जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने किसान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
किसान दिवस में जिलाधिकारी ने किसानों की विद्युत, सिंचाई, आवारा पशु, सफाई, भूमि पैमाइश, यूरिया वितरण एवं नैनो यूरिया, सड़क, योजनाओं का लाभ तथा अन्य संबंधित शिकायतोंको निर्धारित अवधि में समाधान करने को कहा। किसान दिवस में किसानों ने दुकानों द्वारा बाध्य रूप से नैनो यूरिया को खरीदने की शिकायत पर कृषि अधिकारी से कहा कि नैनो यूरिया प्रयोग मृदा उर्वरता तथा यूरिया की प्रभाविता के रूप में अच्छा है परंतु किसी भी दुकानदार द्वारा खरीदने की बाध्यता नहीं है जिस पर जिलाधिकारी ने कृषि अधिकारी से सभी दुकानों को स्पष्ट निर्देश जारी करने को कहा। किसानो ने पटवारी द्वारा जमीनों के गलत पैमाइश पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी से टीम बनाकर पैमाइश करने के निर्देश दिए साथ ही पैमाइश की सूचना संबंधित किसानों को भी देने को कहा। धौलाना में कृषि भूमि के ऊपर से विद्युत तार के गुजरने की बार-बार शिकायत पर भी विद्युत अधिकारी द्वारा तार नहीं बदलने पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि एक नियत या संभावित तिथि तय करके विद्युत तारों से संबंधित समस्या का निदान कराया जाना सुनिश्चित करें। किसानो ने बैंक अधिकारी द्वारा किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने में अनावश्यक रूप से विलंब की शिकायत पर जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि किसानों को बैंक अधिकारी घुमाये नहीं तथा बैंक अधिकारी किसानों के लिए है ना कि किसान बैंक के लिए है अतः उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करायें। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान लगभग कर दिया गया है हमारी कोशिश रहेगी कि नया गन्ना भुगतान भी समय से कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से किसानों की शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, अपर जिलाधिकारी श्री संदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, कृषि अधिकारी, किसानगण तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093








  • Related Posts

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

    Read more

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

    Read more

    You Missed

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
    error: Content is protected !!