हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव डहाना निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ निक्की सिसोदिया अपने छोटे भाई अंशुल सिंह के 10वीं और 12वीं के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के जरिए पीएसी में सिपाही बन गया। मामले का खुलासा होने पर नरेंद्र सिंह के खिलाफ जांच की गई। जांच में शिकायत सही मिलने के बाद कौशांबी थाने में नरेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी नरेंद्र सिंह एक दिसंबर 2019 को 41 वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में भर्ती हुआ। नरेंद्र अपने भाई अंशुल सिंह के नाम से सिपाही के पद पर पीएसी में तैनात हुआ। करीब दो साल तक नरेंद्र अपने भाई अंशुल सिंह के नाम पर नौकरी करता रहा जिसकी भनक किसी को नहीं लगी। मामले की किसी ने गुप्त शिकायत अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी से की जिसके बाद जांच शुरू हुई। जांच में सहायक सेनानायक अलका धर्मराज सिंह ने प्रारंभिक जांच शुरू की जिसमें शिकायत सही मिली। मामले में कार्रवाई करते हुए सेनानायक राजेश श्रीवास्तव ने नरेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी जिसके बाद कौशांबी थाने में नरेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। नरेंद्र फिलहाल जिला कारागार बदायूं में तैनात है।
ORDER SANITARY PAD WITH FREE DISPOSAL BAG & DELIVERY: 9520080260



























