किसानों की बिजली के लिए सोलर प्लांट लगेंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों को मुफ्त बिजली देने के फैसले के बाद सरकार ने अब कृषि फीडरों को पूरी तरह सोलर पावर प्लांटों पर ले जाने का फैसला किया है। जिसके तहत सभी विद्युत सब स्टेशनों के आसपास सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
यह बिजली सब स्टेशन से सीधे कृषि फीडर पर भेजी जाएगी। इस फैसले से पावर कारपोरेशन प्रबंधन को किसानों को बिजली देने के लिए महंगी तापीय बिजली का प्रबंध करने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। यूपी नेडा ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया हैः उत्तर प्रदेश नवीन
एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में 150 मेगावाट क्षमता की सोलर पावर प्लांट लगाने का टेंडर निकाला गया है।
इस टेंडर में में 98 विद्युत सब स्टेशनों को शामिल किया गया है। इन सब स्टेशनों के आसपास एक से दो मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन प्लांटों को स्थापित करने का काम दो माह के अंदर शुरू कर देने की तैयारी है। प्रदेश में करीब 4600 विद्युत वितरण सब स्टेशन हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























