VIDEO: अवैध वाहन कटान के गोदाम पर एसओजी का छापा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):   हापुड़ में वाहनों का अवैध कटान जोरों पर है जिसके चलते एसओजी टीम ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर छापा मारा और चार वाहन, वाहनों के कटे हुए पुर्जे, कटान में इस्तेमाल उपकरण बरामद कर दो को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है। इस दौरान कोतवाली पुलिस को भनक तक नहीं लगी। एसओजी की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने लापरवाही बरतने के आरोप में जदीद चौकी प्रभारी अनिल निवास को सस्पेंड कर दिया। आपको बता दें कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर मंगलवार देर रात गांव चितौली मोड़ के पास एक गोदाम पर एसओजी ने छापा मारकर अवैध ढंग से वाहन कटान करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया।
सीओ सिटी एस एन वैभव पांडे को मुखबीर ने सूचना दी कि चितौली मोड़ पर एक गोदाम में अवैध ढंग से वाहनों का कटान किया जा रहा है। वाहनों के की नीलामी की आड़ में यह गोरखधंधा चल रहा है। एसओजी टीम ने हापुड़ कोतवाली पुलिस को बताए बिना ही मौके पर पहुंचकर छापा मारा जहां से पुलिस ने चार वाहन, वाहनों के कटे हुए पुर्जे, कटान में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी अनिल निवास को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि हाल ही में खबरों के प्रसारण के बाद पुलिस जागी थी और बुलंदशहर रोड पर वाहनों के अवैध कटान के खिलाफ कार्रवाई की थी। एसओजी की इस कार्रवाई से हापुड़ कोतवाल पर भी गाज गिर सकती है।

हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249







Related Posts

कचरे का भराव करने वाले तीन डंपर सीज

🔊 Listen to this कचरे का भराव करने वाले तीन डंपर सीज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ धौलाना क्षेत्र में यूपीएसआईडीसी चौकी पुलिस ने अवैध कचरा भराव के खिलाफ कार्रवाई…

Read more

स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध भवनों के निर्माण की सूची मुख्यमंत्री को भेजी

🔊 Listen to this स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध भवनों के निर्माण की सूची मुख्यमंत्री को भेजी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों व उनके पिछलग्गुओं ने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कचरे का भराव करने वाले तीन डंपर सीज

कचरे का भराव करने वाले तीन डंपर सीज

स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध भवनों के निर्माण की सूची मुख्यमंत्री को भेजी

स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध भवनों के निर्माण की सूची मुख्यमंत्री को भेजी

गढ़: शराब की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

गढ़: शराब की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

सैनिक संस्था का महामंडलेश्वर को समर्थन

सैनिक संस्था का महामंडलेश्वर को समर्थन

सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी
error: Content is protected !!