हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में हापुड़ सैंट्रल इंडस्ट्रियल कोपरोटिव सोसाइटी धीरखेड़ा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन बुधवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल व जिला पंचायत मेरठ के चेयरमैन गौरव चौधरी ने संयुक्त रुप से किया।
सोसाइटी के सचिव प्रमोद गोयल ने बताया कि भवन निर्माम का उद्देश्य उद्यमियों के एक साथ बैठकर औद्योगिक समस्याओं के निस्तारण पर विचार विमर्श करना है। यह भवन तीन वर्ष में बनकर पूरा हुआ है।
भवन निर्माण के पूर्ण होने पर उद्यमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। इस अवसर पर उद्यमी राजेंद्र अग्रवाल, धीरज चुग, अशोक छारिया, संजीव जुनेजा, शांतनु सिंघल आदि उपस्थित थे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























