👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जब स्थानीय निकाय लोगों की समस्याओँ का निराकरण नहीं कर पाते हैं, तो समाजसेवी आगे आकर स्वंय हल खोज लेते है। यह उदाहरण बृजघाट के समाज सेवी कलुआ यादव ने प्रस्तुत किया है।
बृजघाट के चामुंड़ मंदिर के पास एक पुलिया काफी दिनों से टूटी हुई थी जिसमें लोग गिर कर चोटिल हो रहे थे। जब नगर पालिका गढ़ ने समस्या को नही सुना तो समाज सेवी आगे आए और पुलिया का निर्माण कराया। पुलिया के निर्माण में आया खर्च स्वंय समाज सेवी ने वहन किया। पुलिया निर्माण पूरा होने पर समाज सेवी ने नागरिकों के सहयोग से उद्घाटन किया।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038





























