गरीब बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाएगी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चौक सिकंदर गेट पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि, भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, भाजपा के जिला महामंत्री मोहन सिंह,  सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी के द्वारा संयुक्त रूप ध्वजारोहण किया गया।

भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे ने कहा कि आज हम देश का 75  वा स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। भाजपा के जिला महामंत्री मोहन सिंह ने कहा की आज जो हम आजादी की वर्षगांठ मना रहे हैं यह हमारे महापुरुषों व स्वतंत्रताधीन सेनानियों की देन है जिनके बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता। सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी ने अतिथियों का शॉल पहनाकर, चांदी का पैन व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

सोसाइटी के कोषाध्यक्ष डॉ दिलशाद अली ने बताया कि आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले सोसाइटी गरीब यतीम बच्चों के लिए जल्द एक स्कूल का संचालन करेगी जिसमें गरीब यतीम मजदूरों के बच्चे फ्री पढ़ सकेंगे।

आपको बता दें कि हाल ही में 27 जुलाई 2021 पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब की छठी पुण्यतिथि पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा व सोसाइटी के मुख्य संरक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ आईएएस सेवानिवृत्त के मार्गदर्शन मे गरीब यतीम बेसहाराओं विधवाओं के लिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चैरिटी अस्पताल का भी शुभारंभ किया गया था जिसमें गरीब यतीम बेसहारों को फ्री दवाई के साथ-साथ सम्पन्न मालदार व्यक्तियों को 10 रू में पर्चा दवाई आदि दी जा रही है जिसका खर्चा सोसाइटी के पदाधिकारी स्वम अपने खर्चे पर वहन कर रहे हैं।

इस मौके पर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, जिला महामंत्री मोहन सिंह, सोसाइटी के चेयरमैन मौ दानिश कुरेशी ,कोषाध्यक्ष डा दिलशाद अली, नौशाद गुड्डू ,  शाहरुख अल्वी, चांद, राशिद अली, मोहम्मद अहमद ,शिब्बू,  असलम सलमानी, डॉ शाहरुख अब्बासी, डा रिहान सलमानी आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

रूटीन टेस्ट पर 50% तक की छूट पाएं , सानवी पैथोलॉजी लैब: 7505835891







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!