हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 70 हजार बिजली बिल बकाएदारों के कनेक्शन काटने की तैयारी विभाग कर रहा है। इन 70 हजार उपभोक्ताओं पर पांच हजार से अधिक की बकाएदरी है। गांव में कैंप के दौरान धार्मिक स्थलों से विद्युत निगम के अधिकारी ऐलान भी करा रहे हैं। चोरी के प्रकरणों में जुर्माना नहीं देने वालों की आरसी जारी की जा रही है। उपभोक्ता को चेतावनी में दी जा रही है लेकिन यह सभी कुछ नजरअंदाज करने वालों के अब कनेक्शन काटने की तैयारी विभाग कर रहा है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने अब राजस्व वसूली के लिए सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में वह जगह-जगह कैंप लग रहे हैं। धार्मिक स्थलों से ऐलान करा रहे हैं। हालांकि कैंप में राजस्व आना शुरू हो गया है लेकिन लक्ष्य के अनुसार वसूली नहीं हो पा रही। ऐसे में विभाग कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहा है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर




























