हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में रविवार को एक सांप स्कूटी की डिग्गी में घुस गया। आननफानन में स्कूटी सवार ने लोगों की मदद से सांप को बाहर निकाला। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
बता दें कि मामला हापुड़ की मोदीनगर रोड का है जहां रविवार की सुबह बिजली घर के सामने स्कूटी सवार राजू ने कुछ सामान निकालने के लिए स्कूटी की डिग्गी को खोली। स्कूटी की डिग्गी खोलने के बाद राजू के होश उड़ गए। राजू ने देखा कि एक सांप उसकी स्कूटी की डिग्गी में डेरा जमाए बैठा है। राजू ने तुरंत डिग्गी को बंद कर दिया। पहले तो राजू के हाथ-पांव फूल गए जिसके बाद उसने राहगीरों की मदद से डिग्गी खोली और सांप को बाहर का रास्ता दिखा दिया। डिग्गी से निकलने सांप सड़क की ओर दौड़ पड़ा। इस दौरान लोगों में हड़कंप मचा रहा।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509





























