16 लाख रुपए की तस्करी की शराब बरामद, धंधेबाज फरार
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने मंगलवार को 16 लाख रुपए मूल्य की 185 पेटी तस्करी की शराब से भरा कैंटर जब्त कर लिया। पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया जबकि शराब तस्करी का मास्टर माइंड फरार हो गया। यह शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि थाना बहादुरगढ़ प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस दल के साथ वैट रोड पर गांव लुहारी के पास वाहनों की चैकिंग कर रहे थे कि पुलिस ने एक कैंटर को रुकने का इशारा किया तो कैंटर में सवार एक व्यक्ति कूद कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने वाहन को चारों ओर से घेर कर कैंटर चालक को दबोच लिया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर हरियाणा की 185 पेटी शराब बरामद की है जिसका मूल्य करीब 16 लाख रुपए बताया गया है। गिरफ्तार वाहन चालक जनपद मेरठ के थाना खरखौदा के गांव बिजौली का राजकुमार बाबी है जबकि फरार धंधेबाज विक्की है। पुलिस शराब तस्कर विक्की की तलाश कर रही है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950































