👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस के S4 बोगी में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही जीआरपी, स्टेशन स्टाफ, आरपीएफ, दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई तथा आग पर काबू पाया गया. इस दौरान यात्रियों में भी हड़कंप मचा रहा
स्टेशन अधीक्षक राकेश चौधरी के मुताबिक सुबह 8:45 से 9:35 तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही जिसके बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को थोड़ी असुविधा हुई.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































